Sukhad Jeevan Sansthan (Trust)

जीसा मासिक शिविर का हुआ आयोजन

सुखद जीवन संस्थान ट्रस्ट द्वारा रविवार को जीसा शिविर में कई राज्यों से 115 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हैप्पीनेस गुरु स्थित प्रज्ञानंद (एसडी वैष्णव) ने उनको मस्तिष्क स्पंदन सिद्वांत से तनाव व जीवन प्रबंधन के कई गुर समझाए।

संस्थान के संचार प्रभारी वरिष्ठ टीजीएम सदस्य दिलीप खत्री ने बताया कि शिविर का शुभारंभ श्री स्थित प्रज्ञानंद जी एवं कलेक्टर आलोक रंजन ने श्री समग्र कार्यसिद्धि गणेशजी एवं मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, संस्थान डायरेक्टर उमेश जैन, नरेंद्र चौरड़िया, कपिला धोका एवं संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

आयकर आयुक्त अहमदाबाद संजय पुंगलिया ने इस थैरेपी से अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव साझा किया। कोषाध्यक्ष एवं शिविर प्रभारी सुरेश मेहता ने आभार जताया। युवा सदस्य शशांक बन्दवाल, हिमानी कार्निक व श्रेया बंदवाल ने सहयोग किया। संचालन शैलेष बंदवाल व हर्षा कार्निक ने किया।

Sukhad Jeevan Sansthan - A Mission of Happiness Home JeeSa Therapy By Happiness Guru Sthita Pragyanand Ji JeeSa Therapy JeeSa Counselling Registration Form Registration Happiness Guru Sthita Pragyanand Ji Video Video