Sukhad Jeevan Sansthan (Trust)

कलेक्टर आलोक रंजन के चित्तौड़गढ़ से जोधपुर स्थानांतरण पर सुखद जीवन संस्थान परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कलेक्टर आलोक रंजन ने शक्ति, भक्ति, त्याग की नगरी से उन्हें मिले प्यार, स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस भूमि पर जन्म लेकर आप सब बहुत सौभाग्यशाली है, क्योंकि यहां की मिट्टी और कण कण में शौर्य की खुशबू आती है। जिसने मुझे भी यहां रहकर कुछ अच्छे काम करने के लिए प्रेरित किया।

सुखद जीवन संस्थान के जन कल्याण के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आलोक रंजन ने कहा कि इस संस्था की तकनीक में जीवन को सुखद रहकर किस प्रकार जीवन को सार्थक बनाया जाए के सूत्र गुरु वैष्णव द्वारा हम सबको दिए जाते है।
अरबन बैंक के अध्यक्ष आईएम सेठिया, एसडीएम बीनू देवल, उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति संजय शर्मा, मीडियाकर्मी पी. के. अग्रवाल ने भी विचार रखे।

संस्थान की ओर से अध्यक्ष एसडी वैष्णव, पवन पटवारी, सुरेश मेहता, संजय तिवारी ने कलेक्टर का सम्मान किया। बालाजी सेवा संस्थान ब्रह्मपुरी अध्यक्ष भूपेंद्र आचार्य ने भी अभिनंदन किया।

Sukhad Jeevan Sansthan - A Mission of Happiness Home JeeSa Therapy By Happiness Guru Sthita Pragyanand Ji JeeSa Therapy JeeSa Counselling Registration Form Registration Happiness Guru Sthita Pragyanand Ji Video Video